[rank_math_breadcrumb]

Basti Latest News: छात्राओं को बताया गया आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों का महत्व

Basti Latest News: Girl students were told the importance of self-defense and safety measures

Basti Latest News: विक्रमजोत के बस्थनवां स्थित महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने छात्राओं को देश और समाज की प्रगति के लिए जिम्मेदार बनने को प्रेरित किया। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत चल रही महिला सशक्तिकरण की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

सुदामा ने छात्राओं को चोरी जैसी सामाजिक समस्याओं से निपटने के उपायों पर भी जागरूक किया। उन्होंने यह भी सलाह दी कि आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन 1090 और पुलिस सहायता नंबर 112 का प्रयोग करें, क्योंकि धैर्य और सजगता ही सुरक्षा की कुंजी है।

इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी घघौवा पंकज त्यागी ने भी मिशन शक्ति और नारी सशक्तिकरण के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि महेश चौहान, प्रधानाचार्या शांति पाण्डेय, शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्राएं और स्थानीय अभिभावक मौजूद रहे।

और पढ़े:

स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी! BMW G 310 RR Limited Edition हुई लॉन्च

Royal Enfield Classic 350 GST Rate: जानें बाइक पर लगने वाला टैक्स, ऑन-रोड कीमत और पूरी डिटेल्स